फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में बाइक से मारी टक्कर, ध्यान से चलाने के लिए कहा तो युवक पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा चौक के निकट पंजाबी कॉलोनी के युवक को कार सवार तीन युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने पहले कार से उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर उसने ध्यान से कार चलाने के लिए कहा तो चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंजाबी कॉलोनी निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को एक निजी स्कूल से अपनी भतीजी को लेने गया था। वह स्कूल से पांच साल की भतीजी निहारिका को बाइक पर बैठाकर घर जा रहा था। विश्वकर्मा चौक के निकट पहुंचने पर कार सवारों ने बाइक को साइड मार दी। इस पर उसने युवकों को ध्यान से कार चलाने के लिए कहा। इतनी बात कहते ही कार से तीन युवक उतरे और उसकी पिटाई कर दी। एक युवक ने चाकू निकाल कर उसकी बाजू पर वार किया। झगड़े में निहारिका को भी हल्की चोट आई। इसके बाद तीनों युवक कार में बैठकर फरार हो गए। अजय और उसकी भतीजी को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। अजय के बयान दर्ज करके पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर शहर के लोगों ने रोष व्यक्त किया और पुलिस से हमलावरों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें