फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने तनीषा को घर पहुंचकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सोनीपत की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है। कॉमर्स संकाय में मेधावी छात्रा तनीषा ने 500 में से 493 अंक हासिल कर प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि भारती ने 492 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। निखिल मदान ने तनीषा को सम्मानित व प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

तनीषा की इस उपलब्धि पर उनके आर्य नगर स्थित आवास पर पहुंचकर विधायक निखिल मदान ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान परिजनों को भी बधाई देते हुए कहा गया कि बेटियों की यह सफलता पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।
वहीं, अनिल नगर निवासी छात्रा भारती की उपलब्धि को भी प्रेरणादायक बताते हुए कहा गया कि बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। कहा, शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों का प्रदर्शन आने वाले समय में प्रशस्त करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें