फोटो : सोनीपत के खरखौदा शहर में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहला
खरखौदा। खांडा रोड स्थित कार्यालय में रविवार को इनेलो की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता हलका अध्यक्ष बलवान नंबरदार और जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
नेताओं ने कहा कि इनेलो आमजन की आवाज उठाने वाली पार्टी है और युवाओं, किसानों व कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। इस दौरान करीब 20 लोगों को इनेलो पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन में पूरा सम्मान देने का भरोसा दिलाया।
जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। वहीं, बलवान नंबरदार ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन विस्तार में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर रवींद्र मंडोरा, रोहताश दहिया, प्रीतम खोखर, राजू धानक व अनूप दहिया मौजूद रहे।