फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये नहीं देने पर हुए झगड़े में मजदूर ने की थी राजमिस्त्री की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पहलादपुर किडौली में राजमिस्त्री की हत्या करने के मामले में आरोपी मनीष उर्फ गूगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने 500 रुपये नहीं देने पर हुए झगड़े में ईंट से हमला कर हत्या को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव पहलादपुर किड़ौली निवासी विशाल ने पुलिस को बताया था कि उनके ताऊ राजेश राजमिस्त्री थे। उन्हें गांव का ही मनीष शनिवार शाम को घर से बुलाकर ले गया था। जिसके बाद उनके ताऊ का शव गांव की चौपाल के पास पड़ा मिला था। उनके सिर व चेहरे पर ईंट मारकर उन्हें मौत के घाट उतारा गया था। उसने मनीष पर अपने साथियों के साथ मिलकर उनके ताऊ की रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसने राजेश से 500 रुपये मांगे थे। वह राजेश के पास ही मजदूरी करता था। पैसे देने से मना करने पर उनमें झगड़ा हो गया था। जिसकी रंजिश में ईंट से हमला कर वारदात को अंजाम दिया था। ।
राजमिस्त्री की हत्या के मामले में आरोपी मनीष उर्फ गूगा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया। जिससे पूछताछ कर मामले में अन्य की संलिप्तता का भी पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक सुनील कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें