सोनीपत। गाम्बिया में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले के बाद अब कुंडली की फैक्टरी ने अपनी दवाइयों को वापस मंगवाना शुरू कर दिया है। उधर, कंपनी से लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलते ही उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गाम्बियां में बच्चों की मौत के बाद मेडेन फार्मास्युटिकल्स ने अपनी कंपनी के कफ सिरप को वापस लेना शुरू कर दिया है। कंपनी को मैकऑफ कफ सिरप की 15 हजार बोतल वापस मिल चुकी हैं। जबकि प्रोमेथाजोन की 41 हजार बोतल को गाम्बिया की सरकार ने बाजार से वापस ले लिया है। अभी भी करीब नौ हजार बोतल गाम्बिया के बाजारों व घरों में मौजूद हैं, जिन्हें वापस मंगवाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि गाम्बिया से वापस आने वाली दवाओं के सैंपल भी परीक्षण को भेजे जाएंगे। भारत और गाम्बिया सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों के समझौते के बाद संबंधित दवाओं को बाजार से हटाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सालभर में कफ सिरप की 65 हजार बोतल गाम्बिया को निर्यात की थीं। इनमें से गाम्बिया की सरकार ने 41 हजार बोतल बाजार से वापस हटा ली हैं। वहीं 15 हजार बोतल कंपनी ने वापस मंगवा ली है। वहीं चार कफ सिरप की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। जिनका इंतजार किया जा रहा है।