सुभाष चौक पर पाकिस्तान व देश के गद्दारों का पुतला फूंकते कच्चे क्वार्टर मार्केट एसोसिएशन के प्र?
- फोटो : Sonipat
टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत व पाकिस्तान के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में पाक की जीत पर देश के कई हिस्सों में लोगों ने जश्न मनाया। इसके विरोध में कच्चे क्वार्टर मार्केट एसोसिएशन के दुकानदारों ने मंगलवार को मार्केट से सुभाष चौक तक पाक की शवयात्रा निकाली। सुभाष चौक पर पाकिस्तान व देश के गद्दारों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
कच्चे क्वार्टर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राकेश चोपड़ा ने बताया कि भारत व पाकिस्तान के बीच खेले गए विश्व कप मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारत की हार पर जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं देश के लिए अशोभनीय हैं। भारत की हार पर जश्न मनाने वाले देश के गद्दार हैं। ऐसे लोगों की वजह से कौम बदनाम हो जाती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि देश में ऐसी ताकतों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए, जो भारत में रहते हुए देश का नुकसान होने पर जश्न मनाते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी निर्दोष लोगों की हत्याएं कर रहे हैं, यह सब पाकिस्तान के इशारे पर हो रहा है। इस दौरान ललित जुनेजा, शेर सिंह, अन्नु, संजय मलिक, अनिल, टोनी, बिल्लू, जोनी, सतीश सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे।