दिवाली पर्व पर जिले के सभी शहर व गांव पूरी तरह से जगमग रहेंगे। लोगों की सुविधा के लिए बेहतर बिजली आपूर्ति की जाएगी। अगर कहीं बिजली लाइन में फॉल्ट आता है तो हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल कर तुरंत दूर करा सकेंगे। लाइन में फॉल्ट को ठीक करने के लिए बिजली निगम ने 550 कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। बेहतर बिजली आपूर्ति जारी रखने के लिए बिजली निगम ने शहरी क्षेत्र में छह व ग्रामीण क्षेत्र में 34 टीमें लगाई हैं।
दिवाली से पहले ट्रांसफार्मरों की मरम्मत पर जोर
बिजली निगम की ओर से ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराई जा रही है, ताकि दिवाली पर्व के मौके पर लोगों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की जा सके। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद उसे बदलने में काफी समय लगता है। ऐसे में बिजली निगम की ओर से दिवाली से पहले ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराने पर जोर दिया गया है।
वर्जन
दिवाली पर्व पर जिले के सभी शहर व गांव पूरी तरह से जगमग रहेंगे। बिजली लाइन में अगर किसी क्षेत्र में फॉल्ट आता है तो वहां के लोग हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल कर तुरंत दूर करा सकेंगे। दिवाली के दिन बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए 550 कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है।
- संदीप जैन, एसई बिजली निगम