फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: पत्नी की हत्या कर गंग नहर में फेंका शव, बेटे को चचेरी बहन के पास छोड़ा

Sun, 19 Sep 2021 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

बलराज सेना से सेवानिवृत था। आजकल वह रेलवे में नौकरी कर रहा था। वह ड्यूटी पर गया तो उसे पकड़ लिया गया। शुरू में उसने परिवार के अपहरण होने और बदमाशों के पत्नी को लेकर चले जाने की कहानी पुलिस को सुनाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के मयूर विहार में रहने वाले व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की हत्या कर दी और शव को मेरठ ले जाकर गंगनहर में फेंक दिया था। वारदात के बाद डेढ़ साल के बेटे को अपनी बहन के पास छोड़कर वह खुद गायब हो गया था। मृतका की बहन ने 28 अगस्त को बहन-बहनोई और उनके बच्चे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में व्यक्ति सीसीटीवी में बाइक के पीछे छोटी ट्रॉली लेकर जाता दिखा तो पुलिस ने उसका पता लगा लिया। पुलिस ने आरोपी को सात दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


गांव जौली की रहने वाली बबीता ने 28 अगस्त को पुलिस को बताया था कि उसकी बहन ललिता (35) व बहनोई बलराज (45) डेढ़ साल के बच्चे तनिष्क के साथ मयूर विहार में रह रहे थे। बलराज और ललिता की शादी दो साल पहले हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मकान मालिक के सीसीटीवी में बलराज रात 12 बजे बाइक पर बाहर जाता दिखाई दिया। उसने बाइक पर पीछे ट्राली लगाकर उसमें कुछ रख रखा था। लौटने पर और फिर अपने बेटे को लेकर बाहर निकलता दिखा।

तीनों फुटेज में कहीं पर ललिता नहीं दिखी थी। जांच में पता चला कि उनमें आए दिन झगड़ा होता था। बलराज को ललिता के चरित्र पर शक था, इसके चलते वह मारपीट करता था। यह भी पता चला कि बलराज ने बेटे तनिष्क को पांची गांव में चचेरी बहन के पास छोड़ दिया है। उसने बहन को बताया था कि ललिता बीमार है। इससे पुलिस को बलराज पर शक हुआ और उसकी तलाश में जुट गई। बलराज सेना से सेवानिवृत था।
विज्ञापन


आजकल वह रेलवे में नौकरी कर रहा था। वह ड्यूटी पर गया तो उसे पकड़ लिया गया। शुरू में उसने परिवार के अपहरण होने और बदमाशों के पत्नी को लेकर चले जाने की कहानी पुलिस को सुनाई। सख्ती करने पर बलराज ने बताया उसको ललिता के चरित्र पर शक था।

बलराज ने चरित्र पर शक होने के चलते पत्नी की हत्या कर शव गंग नहर में डालना स्वीकार कर लिया है। उसको न्यायालय में पेशकर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसको नहर पर ले जाकर शव को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। उससे बाइक और शव डालकर ले जाने वाली ट्राली बरामद कर ली है। इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें