फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कॉलोनी के सुमित की हत्या कर सेक्टर-12 में फेंका गया था शव

विज्ञापन
युवक के परिजनों से बातचीत करते डीएसपी हंसराज। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-12 में हत्या के बाद सड़क पर फेंके गए शव की शनाख्त हो गई है। शव शहर की ऋषि कॉलोनी के रहने वाले सुमित का था। वह सब्जी और फल बेचता था। परिजनों ने उसका अपहरण करके पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसके शव पर चोट के 25 निशान मिले थे। मृतक के परिजनों ने सोमवार रात को अस्पताल पहुंचकर उसकी शनाख्त की। शव लेकर पहुंचे परिजनों ने एसपी कार्यालय के बाहर हंगामा किया और हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। डीएसपी ने समझाकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

पुलिस को 30 सितंबर की देर रात सेक्टर-12 में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। शुरुआत में ठोकर लगने के बाद गिरने से युवक की मौत का शक जताया गया था। पोस्टमार्टम में सामने आया कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई थी। उसके शरीर पर चोट के 25 निशान मिले थे। पुलिस ने शव को पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया था।
सोमवार रात को युवक की शनाख्त हो सकी। परिजनों ने बताया कि वह ऋषि कॉलोनी का रहने वाला सुमित है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव संदक खेड़ी का रहने वाला था। वह सोनीपत में रोजगार के लिए आया था और सब्जी मंडी में फल-सब्जियां बेचता था। उसका 30 सितंबर को दोपहर में अपहरण किया गया था। उसके बाद से कोई पता नहीं चल पा रहा था। परिजन उसकी तलाश के लिए ओल्ड चौकी में भी गए थे, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। सोमवार को पहचान के बाद जब शव क्षत-विक्षत हालत में मिला तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने कहा कि शव को सुरक्षित नहीं रखवाया गया। सुमित की चचेरी बहन काजल व उसकी मां राजबाला ने बताया कि शव को सुरक्षित तरीके से नहीं रखवाया गया। उन्होंने लघु सचिवालय के बाहर कैंटर में शव रखकर हंगामा किया। डीएसपी के समझाने पर वह शांत हो सके। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले में जिस पुलिसकर्मी की लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
शव लेकर पहुंचे सुमित के परिजनों को समझाकर शांत किया गया। उनको जांच कराकर जिम्मेदार पुलिसकर्मी पर नियम अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अपहरण व हत्या करने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

- हंसराज, डीएसपी, लॉ एंड ऑर्डर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें