फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नंदवानी नगर व जीवन नगर की बदहाल सड़कों से नागरिक त्रस्त

Thu, 30 Apr 2026 04:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के न्यू जीवन नगर में टूटी पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। वार्ड 14 के नंदवानी नगर, जीवन नगर, ब्रह्म नगर पर गंदगी का दाग आज भी बरकार है। चार मरला में सड़कें टूटी होने के कारण लोग परेशान हैं। यहां के लोगों की तरफ से बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से काेई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

नए वार्ड 14 में लोग गंदगी और टूटी सड़कों के कारण लोग परेशानी उठा रहे हैं। नंदवानी नगर में सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे हैं। चार मरला में कई जगह गलियां और मुख्य सड़क जर्जर हालत में हैं। तारा नगर में भी बंदरों का आतंक होने के साथ लोगों को साफ पानी मुहैया नहीं हो रहा है।
लाेगों का कहना है कि वह लंबे समय से कॉलोनी में साफ पानी आपूर्ति कराने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वह लंबे समय से वार्ड-14 में पार्क के निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक उनकी सुनवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



वार्ड में सफाई व्यवस्था का अभाव है। कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण सफाई ठीक नहीं हो पाती। यहां की सड़कें भी काफी समय से टूटी पड़ी हैं। जर्जर सड़कों के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
- हरिराम सरोहा, वार्ड वासी

तारा नगर में लंबे समय से दूषित पानी आपूर्ति हो रहा है। निगम अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
- जयसिंह संभरवाल, वार्ड वासी

समय पर सीवर लाइन की सफाई न होने के कारण ओवरफ्लो की समस्या रहती है। ड्रेन नंबर छह का निर्माण भी अधूरा अटका हुआ है। दोनों समस्याओं को दुरुस्त कराने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
- जगदीश बाजवान, वार्डवासी

हर कॉलोनी का समान रूप से विकास कराया गया था। सीवर व पेयजल लाइन दुरुस्त कराने के साथ सड़कों का निर्माण कराया गया।
- लक्ष्मीनारायण तनेजा, निवर्तमान पार्षद, पुराना वार्ड नंबर 12

फोटो: सोनीपत के न्यू जीवन नगर में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो: सोनीपत के न्यू जीवन नगर में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो: सोनीपत के न्यू जीवन नगर में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो: सोनीपत के न्यू जीवन नगर में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो: सोनीपत के न्यू जीवन नगर में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो: सोनीपत के न्यू जीवन नगर में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें