फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेल बजट की दौड़ में पीछे रह गए 231 स्कूल, 467 ने उठाया लाभ

Thu, 30 Apr 2026 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय विद्यालयों में खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सकारात्मक प्रगति देखने को मिली है। वर्ष 2025-26 के लिए जारी खेल बजट का लाभ 698 में से 467 विद्यालयों ने तय समय सीमा में उठाते हुए खेल सामग्री की खरीद पूरी कर ली है जिससे विद्यार्थियों को बेहतर खेल वातावरण मिलने लगा है।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से मार्च के अंत में जारी इस बजट के तहत जिले के स्कूलों को खेल संसाधनों के लिए 68.90 लाख रुपये प्रदान किए गए। इसका उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी मजबूती देना है ताकि विद्यार्थी खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

वित्तीय सत्र खत्म होने से एक दिन पहले 30 मार्च को बजट जारी किया गया था। राशि में जिले के 420 प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों के लिए 5-5 हजार, 77 प्रत्येक माध्यमिक विद्यालयों के लिए 10-10 हजार, 70 उच्च व 131 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए 20-20 हजार रुपये की राशि जारी की गई थी।
विज्ञापन

इसी कड़ी में जिले के 698 में से 467 राजकीय विद्यालय ही तय समय सीमा में खेल बजट का उठा पाए लाभ जबकि 231 विद्यालय तय समय में बजट का प्रयोग करने का निर्णय लेने से पिछड़े गए। अब इन विद्यालयों के बजट पर आगामी निर्णय परियोजना परिषद की ओर से लिया जाएगा।

किस ब्लॉक में कितने विद्यालय बजट का प्रयोग करने से चूके

ब्लॉक
कुल विद्यालय
लाभ से चूके
कुल बजट

गन्नौर
139

36

13.45 लाख

गोहाना
84

36

9 लाख

कथूरा 45

04

5 लाख

खरखौदा
86

11

8.95 लाख

मुंडलाना
67

27

7.20 लाख

राई
112

62

10.25 लाख

सोनीपत
167

57

15.05 लाख




जिन विद्यालयों ने बजट का उपयोग किया है वहां खेल सामग्री उपलब्ध हो चुकी है और खेल गतिविधियों में तेजी आई है। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। शेष 231 विद्यालयों के संबंध में निर्णय परिषद स्तर पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- कृष्णा खत्री, जिला परियोजना संयोजक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें