फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पड़ोस की फैक्टरी के केमिकल से लगी थी ऑटो कंपनी में आग, हुआ था डेढ़ करोड़ का नुकसान

Thu, 27 Jun 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। मुरथल स्थित ड्रग्स फैक्टरी के गोदाम में रखे केमिकल के ड्रम में लगी आग से करीब एक माह पहले ऑटो कंपनी में भी आग लग गई थी। इससे कंपनी को करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ था। मामले को लेकर ऑटो कंपनी के मालिक ने पुलिस उपायुक्त को शिकायत दी थी। अब मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मुरथल स्थित ऑटो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक सुरेश कुमार ने पुलिस उपायुक्त को बताया कि 28 मई को उनके पड़ोस में स्थित कोरल ड्रग्स कंपनी के गोदाम में आग लग गई थी। आग केमिकल के ड्रम में लगी थी। इस कारण आग उनकी फैक्टरी तक पहुंच गई। इससे उनकी फैक्टरी की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। दूसरी मंजिल में रखा मारुति का स्पेयर पार्ट जल गया था। उन्हें करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित का आरोप है कि गोदाम में केमिकल रखा गया था, उसे वहां रखने का कोई लाइसेंस नहीं था। यहां तक की जिस प्लॉट में केमिकल रखा गया था, उसकी चहारदीवारी तक नहीं थी। यह एचएसआईआईडीसी के नियमों के खिलाफ है। मुरथल थाना पुलिस ने सुरेश कुमार राठी की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें