फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक अवकाश पर तहसीलदार, आज भी नहीं होंगी रजिस्ट्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। तहसीलों में रजिस्ट्रियों के लिए सरकार व विभिन्न विभागों के निर्देशों में असमानता तहसीलदारों के सामने दिक्कतें पैदा कर रही हैं। इन निर्देशों को लागू करने में तहसीलदारों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। तहसीलों में आए दिन अधिकारियों व आवेदकों के बीच विवाद हो रहे हैं। अव्यवहारिक आदेशों के विरोध में दी हरियाणा रेवेन्यू अधिकारी एसोसिएशन ने 16 व 17 मई को सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया था। इसके तहत सोमवार को तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहे। इस कारण तहसीलों में कामकाज प्रभावित रहा। लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए टोकन लेकर भटकते रहे, लेकिन रजिस्ट्रियां नहीं हो पाई। तहसीलों में मंगलवार को भी रजिस्ट्री संबंधी काम प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

दी हरियाणा रेवेन्यू अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अहलावत ने बताया कि सोनीपत तहसील में एक दिन में औसतन 60 से 65 रजिस्ट्रियां होती हैं। अब तहसीलों में अनाप शनाप आदेश लागू कर दिए गए हैं, जिससे अधिकारियों व लोगों के बीच विवाद पैदा हो रहे हैं। सरकार व संबंधित विभागों के आदेशों में कई विषमताएं हैं, जिस कारण परेशानी खड़ी हो रही हैं। अलग-अलग जिलों में जिला नगर योजनाकार ने कई प्रकार के आदेश जारी किए हुए हैं। ऐसे में लोगों को जब इन नियमों का हवाला दिया जाता है, तो वे नाराज हो जाते हैं और दूसरे जिलों के रूल दिखाने लगते हैं। यही नहीं गलती न होने पर भी अधिकारियों पर कार्रवाई कर दी जाती है। इसी के विरोध में दो दिन तक सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को भी सभी तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
तहसील में काम करवाने के लिए दिन भर भटकते रहे लोग
सोमवार को तहसील मेें रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। ऐसे आवेदक जिन्होंने पहले दिन टोकन लिए थे, वे रजिस्ट्री करवाने के लिए भटकते रहे, लेकिन तहसीलदारों के सामूहिक अवकाश पर जाने से रजिस्ट्रियां नहीं हो पाई। लोगों ने बताया कि उन्हें अधिकारियों के अवकाश के बारे में नहीं बताया गया। इससे गर्मी में भटकना पड़ रहे हैं। अगर इसकी पहले जानकारी दे दी जाती तो वे टोकन ही नहीं लेते।
विज्ञापन

कोट
सरकार व विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए निर्देशों में अनेक समानताएं हैं। जिस कारण तहसीलों में आए दिन आवेदकों व अधिकारियों के बीच विवाद हो रहे हैं। इसे दुरुस्त करने के लिए सरकार को जल्द निर्णय लेना होगा। निर्देशों में समानताएं व आए दिन हो रहे विवादों के विरोध में दो दिन के सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया है। तहसीलों में रजिस्ट्रियों से संबंधित काम मंगलवार को भी प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

मनोज अहलावत, प्रधान, दी हरियाणा रेवेन्यू अधिकारी एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें