फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल के लिए टीम हुई चयनित : ट्रायल में हिसार, सोनीपत व झज्जर के पहलवान छाए

विज्ञापन
फोटो :11: गांव खेवड़ा में ट्रायल के दौरान चयनित पहलवानों क साथ ओलंपियन अमित दहिया, इंस्पेक्टर व
विज्ञापन
राई(सोनीपत)। गांव खेवड़ा स्थित ओलंपियन अमित दहिया की कुश्ती अकादमी में हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ के रोहतास नांदल गुट की तरफ से आयोजित ट्रायल में प्रदेश की टीम का चयन कर लिया गया। ट्रायल में हिसार, सोनीपत व झज्जर के पहलवानों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


प्रशिक्षक रविंद्र छिक्कारा ने बताया कि तदर्थ समिति की निगरानी में जयपुर में 2 से 5 फरवरी तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन ट्रायल से किया गया है। जिसमें अध्यक्ष रोहतास नांदल के साथ ही महाबली सतपाल पहलवान, ओलंपियन अमित नाहरी, इंस्पेक्टर अमित धनखड़, राजबीर मलिक व पवन अहलावत की देखरेख में ट्रायल संपन्न हुए।


ट्रायल में यह पहलवान रहे विजेता

फ्री स्टाइल (पुरुष) वर्ग

57 किलो में सोनीपत का चिराग पहले व हिसार का कुलदीप दूसरे, 61 किलो में रोहतक का साहिल पहले व सोनीपत का अक्ष दूसरे, 65 किलो में दादरी का सुजीत प्रथम व फतेहाबाद का अनुज द्वितीय, 70 किलो में सोनीपत का प्रवीन पहले और रोहतक का प्रविंद्र दूसरे, 74 किलो में हिसार का चंद्रमोहन पहले व सोनीपत के दीपक दूसरे स्थान पर रहे। 79 किलो में झज्जर का प्रविंद्र व पारस क्रमश : पहले व दूसरे, 86 किलो में दादरी का प्रतीक पहले और झज्जर राकेश दूसरे, 92 किलो में हिसार का प्रवीन प्रथम व रोहतक का ईशान द्वितीय, 97 किलो में रोहतक का विक्की पहले व भिवानी का नीरज दूसरे तथा 125 किलो में दादरी का सकेश पहले और रोहतक का राजेश दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन




ग्रीको रोमन वर्ग

55 किलो में हिसार का अनिल मोर पहले व पानीपत का ललित दूसरे, 60 किलो में रोहतक का सूरज पहले और पानीपत का अंकित दूसरे, 63 किलो में झज्जर का सन्नी पहले और सोनीपत का सूरज दूसरे, 67 किलो में हिसार का सतपाल प्रथम व रोहतक का सौरभ द्वितीय, 72 किलो में हिसार का विशाल पहले और सोनीपत का अनिल दूसरे, 77 किलो में दादरी का दीपक प्रथम व झज्जर का विशाल द्वितीय, 82 किलो में जींद का मनोज पहले व पानीपत का अजय दूसरे, 87 किलो में रोहतक का प्रिंस, पहले व जींद का अंकित द्वितीय, 97 किलो में सोनीपत का विक्रांत प्रथम व कैथल का रोहित बूरा द्वितीय और 130 किलो में सोनीपत का नितिन पहले और सतीश दूसरे स्थान पर रहे।



महिला वर्ग की विजेता

50 किलो में हिसार की निर्मल पहले व सोनीपत की हेनी दूसरे, 53 किलो में हिसार की ज्योति पहले वा सोनीपत की नैंसी दूसरे, 55 किलो में रोहतक की तमन्ना पहले व पानीपत की तमन्ना कुमारी दूसरे, 57 किलो में झज्जर की तपस्या पहले व हिसार की हंसिका दूसरे स्थान पर रही। 59 किलो में जींद की अंशु पहले व झज्जर की अंजली दूसरे, 62 किलो में रोहतक की सविता पहले और सोनीपत की कुसुम दूसरे, 65 किलो में रोहतक की अंतिम प्रथम व फतेहाबाद की वर्षा दूसरे, 68 किलो में पानीपत की राधिका प्रथम व जींद की कोमल द्वितीय, 72 किलो में हिसार की ज्योति बेरवाल पहले और दादरी की प्रियंका दूसरे व 76 किलो में सोनीपत की सुनैना प्रथम और हिसार की मंजू द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें