सोनीपत। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जीवीएम कन्या महाविद्यालय में युवा रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में सुनिधि अव्वल रहीं, जबकि वाद-विवाद में कोमल ने बाजी मारी। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. रेनू भाटिया ने छात्राओं को महोत्सव के तहत आयोजित की जाने वाली सभी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
छह दिवसीय युवा रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन बुधवार को शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में पहुंची जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्य डॉ. मीनू अग्रवाल व संयोजक रेनू पोपली ने ध्वजारोहण के साथ किया। आजादी का अमृत महोत्सव की नोडल अधिकारी रुचिका विरमानी ने सहायक प्रोफेसर भूमिका शर्मा के सहयोग से शिविरार्थियों के लिए कई प्रतियोगिताएं करवाई और निर्णायक मंडल की भूमिका भी निभाई। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में जीवीएम की सुनिधि ने प्रथम, जीवीएम कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी की मोनिका कटारिया ने द्वितीय व जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद में टीम-7 की कोमल ने प्रथम, टीम-1 शिवानी ने द्वितीय व टीम-5 राजलक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में टीम-2 ने प्रथम, टीम-3 ने द्वितीय व टीम-4 ने तृतीय पुरस्कार मिला। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम-6 ने प्रथम, टीम-3 ने द्वितीय व टीम-1 ने तृतीय स्थान हासिल किया। शिविर के शैक्षणिक सत्र में दंत चिकित्सक डॉ. अंबुज ने दांतों की समस्याओं के साथ देखभाल की जानकारी दी। हरिशरणम गीत के साथ पांचवें दिन का समापन किया गया।