फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बारिश के चलते नहीं पहुंचा गन्ना, पेराई रुकने पर मिल में सफाई शुरू

Sat, 03 Feb 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दो दिन रुक-रुक कर हुई बारिश का असर चीनी मिल में गन्ना पेराई पर पड़ा है। मौसम में आई खराबी के चलते गन्ने की छिलाई नहीं हो सकी। गन्ना न पहुंचने पर मिल को नो-केन (गन्ना न होने की स्थिति) करना पड़ा। मिल प्रबंधन ने कारखाने में सफाई कार्य को करवाना शुरू कर दिया। शनिवार दोपहर 12 बजे तक कारखाने में सफाई के लिए ब्रेक लिया गया है ताकि आगामी दिनों में पेराई सत्र को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
विज्ञापन

दि सोनीपत सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र के दौरान अब तक 13 लाख 28 हजार 600 क्विंटल गन्ने की पेराई का काम पूरा किया जा चुका है। चीनी मिल ने किसानों के साथ करीब साढ़े 33 लाख क्विंटल गन्ने का करार किया है। हाल में यार्ड में करीब 450 क्विंटल गन्ना व खेतों में करीब 17 हजार 820 क्विंटल गन्ना मिल की तरफ से होना बताया जा रहा है। दो दिन से रूक-रूककर हो रही बारिश के चलते मिल प्रबंधन को पेराई सत्र को रोकना पड़ा। यार्ड में बारिश के चलते पर्याप्त गन्ना किसान लेकर नहीं पहुंचे।

वर्जन
मौसम की खराबी के चलते चीनी मिल के यार्ड में किसान गन्ना लेकर नहीं पहुंचे। मिल नो केन होने के बाद कारखाने में सफाई कार्य शुरू करा दिया है। शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद मिल को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. संजय सिंह, प्रबंध निदेशक चीनी मिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें