गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 स्थित डाइंग फैक्टरी में कार्यरत प्रवासी कामगार ने वीरवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया। बिहार के अररिया जिले के गांव बसेटी निवासी अजय शर्मा (19) बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में कामगार था। वह रात के समय में फैक्टरी में रहता था। वीरवार रात उसने फैक्टरी में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बड़ी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।