सोनीपत। गांव ताजपुर तिहाड़ खुर्द में रविवार को ईको यूथ क्लब की ओर से 400 पौधे लगाए गए। इसके साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ट्री मैन देवेंद्र सूरा के मार्गदर्शन में किया गया। शुरुआत हवन करके की गई। आर्य प्रतिनिधि सभा से रमेश आर्य और वेद प्रचार मंडल से देवेंद्र आर्य ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ करवाया। इसमें टीकाराम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविकाएं कार्यक्रम अधिकारी गीता के साथ पहुंची।
मां भारती रक्तवाहिनी और तिरंगा सम्मान संकल्प संस्था से प्रेम गौतम, पर्यावरण मित्र परिवार से अमित लाठिया, समाज कल्याण शिक्षा समिति से आनंद दहिया, जगत सिंह व पवन ओहल्यान ने भी अपनी भूमिका निभाई। ईको यूथ क्लब से मास्टर पवन दहिया ने उपस्थित छात्राओं व लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई। इस दौरान राजेश दहिया, संदीप, विनोद, मोनी, जरनैल सिंह, मंजीत दहिया, डॉ. अमित, अंकित, दीपक, अतुल, पारूल, मुकुल, संजीत, सचिन, हन्नी, रॉकी, रोबिन, वंश, अजय, अमन, गौरव, जयदीप, नितेश, शिवम, सूरज, शिवांश, निशांत, निखिल, मोनू, सचिन छिक्कारा, दीपक आदि उपस्थित रहे।