फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में दर्दनाक हादसा: चलती बस से उतरने के चक्कर में गिरा मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र, सिर के ऊपर से निकला बस का पहिया

Tue, 17 May 2022 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित जौहरी लाइन पार क्षेत्र का रहने वाला अभिमन्यु फिलहाल मुरथल विवि में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दूसरे वर्ष का छात्र है। वह सुबह नौ बजे सोनीपत से चंडीगढ़ के लिए चली झज्जर डिपो की बस में सवार होकर विवि जाने के निकला था।
विज्ञापन
सोनीपत में हादसे में छात्र की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (मुरथल) के गेट के सामने मंगलवार को झज्जर डिपो (किलोमीटर स्कीम) की चलती बस की चपेट में आने से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई। चलती बस से उतरने के दौरान हादसा हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के तहेरे भाई के बयान पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित जौहरी लाइन पार क्षेत्र का रहने वाला अभिमन्यु फिलहाल मुरथल विवि में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दूसरे वर्ष का छात्र था। वह सुबह नौ बजे सोनीपत बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए चली झज्जर डिपो (किलोमीटर स्कीम) की बस में सवार होकर विवि जाने के लिए निकला था। विवि के बाहर स्पीड ब्रेकर पर जब बस की गति कम हुई तो अभिमन्यु चलती बस से उतरने लगा।

इसी दौरान वह गिर गया और बस का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे उसका सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूर जाकर चालक ने बस को रोक दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच में छात्र के पास से मिले पहचान पत्र से उसके नाम-पते की जानकारी मिल सकी।
विज्ञापन


छात्र के पास से झज्जर बहुतकनीकी संस्थान का 2018-2021 तक का पहचान पत्र मिला। इसके बाद विवि में जानकारी जुटाने पर पता लगा कि वह बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और द्वितीय वर्ष का छात्र था।  

हादसे के बाद लगा जाम, दूसरी बस में भेजे गए यात्री 
हादसे के बाद चालक ने कुछ आगे जाकर बस को रोक दिया था। जिसके बाद दुर्घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। जिससे कुछ देर में ही वहां पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मशक्कत कर जाम की स्थिति को सामान्य किया। वहीं रोडवेज बस के यात्रियों को दूसरी बस मंगवाकर उसमें गंतव्य की तरफ भेजा गया। 

बहादुरगढ़ से रोजाना आवागमन करता था अभिमन्यु 
सामान्य अस्पताल में शव लेने पहुंचे अभिमन्यु के परिचित ने कहा कि वह बहादुरगढ़ से रोजाना आवागमन करता था। उसने पिछले साल विवि में दाखिला लिया था। उसकी मौत से परिवार के सदस्यों का रोकर बुरा हाल था। 

परिचालक बोला-नहीं ली थी टिकट 
बस परिचालक सुनील ने मीडिया को बताया कि छात्र ने बस में टिकट नहीं ली थी। वह बिना टिकट ही यात्रा कर रहा था। ब्रेकर पर बस की गति कम होते ही वह नीचे उतरने लगा और गिर गया। 

इकलौता बेटा था अभिमन्यु, परिवार के एक छोटी बहन
सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि अभिमन्यु अपने पिता दीपक का इकलौता बेटा था। अब दीपक के पास छोटी बेटी गौरी रह गई है। गौरी सातवीं कक्षा की छात्रा है। झज्जर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान से कोर्स करने के बाद दीपक ने मुरथल विवि में दाखिला लिया था। वह पढ़ाई में काफी होनहार था। 
 

मुरथल विवि के सामने बस से उतरते हुए गिरने से छात्र की मौत हो गई। छात्र के ताऊ के बेटे ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बस चालक को जांच में शामिल कर पूछताछ की जाएगी।  - सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें