फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: पटियाला में होगी अंडर-15 और अंडर-20 की राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप, तदर्थ समिति ने की घोषणा

Thu, 08 Feb 2024 10:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

भारतीय कुश्ती महासंघ की तदर्थ समिति ने घोषणा की है। प्रतियोगिता पहले मध्यप्रदेश के ग्वालियर में होनी थी, अब पंजाब के पटियाला में 28 फरवरी से 5 मार्च तक होगी। पहले 11 से 17 फरवरी तक प्रतियोगिता कराने की घोषणा की थी, राज्य कुश्ती संघ की तरफ से तैयारियों के लिए समय मांगने पर नई तिथि घोषित की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती महासंघ की तदर्थ समिति की तरफ से अब अंडर-15 और अंडर-20 की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब के पटियाला में किया जाएगा। प्रतियोगिता 28 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 17 फरवरी तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किया जाना था। इस पर राज्य कुश्ती संघों की तरफ से तैयारी के लिए समय मांगने पर इसे स्थगित कर दिया था।

विज्ञापन


तदर्थ समिति के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह बाजवा की तरफ से जारी पत्र में बताया गया है कि समिति राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप-2023 का आयोजन करने जा रही है। प्रतियोगिता पंजाब के पटियाला स्थित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए उन्हें अलग-अलग राज्य कुश्ती संघ की तरफ से अनुरोध किया गया था।

उनका कहना था कि प्रतियोगिता के लिए चयन और अन्य प्रक्रिया पूरी करने में समय लगेगा। ऐसे में तदर्थ समिति चाहती है कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खिलाड़ी भाग लें। इसके चलते राज्य कुश्ती संघ के अनुरोध को मान लिया गया। पटियाला में होने वाली प्रतियोगिता में 18 से 20 राज्यों के करीब 1200 से 1400 पहलवानों के भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सीनियर नेशनल में उत्कृष्ट पहलवानों ने लिया भाग
तदर्थ समिति का कहना है कि जयपुर में हुई सीनियर नेशनल में फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला वर्ग के उत्कृष्ट पहलवानों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में विनेश फोगाट, अंसू मलिक, सुनील कुमार, सागर जगलान, सरिता मोर, कुलदीप मलिक, ज्ञानेंद्र, नितेश विश्वजीत, विकास, आशु, रोहित, नवीन, अंकुश, मानसी जैसे देश के शीर्ष पहलवान शामिल हुए। प्रतियोगिता में 732 पहलवानों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें