फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार चालक ने मारी टक्कर, दादी की मौत, पोती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप के निकट कॉलोनी के सामने सड़क पार कर रहीं दादी-पोती को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दादी की मौत हो गई और उसकी पोती घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खेवड़ा के पास सीआरपीएफ कैंप के निकट कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार सैनी ने पुलिस को बताया कि वह हलवाई का काम करते हैं। उनकी मां बोहती और 11 वर्षीय बड़ी बेटी तानिया शनिवार देर शाम बहालगढ़ सामान लेने गई थीं। जब वह सामान लेकर लौटी तो कॉलोनी के सामने थ्री व्हीलर से उतरकर सड़क पार करने लगीं। इसी दौरान खेवड़ा की तरफ से एक कार चालक तेज रफ्तार में आया तो उसकी मां व बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। हादसे का शोर सुनकर वह और कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे। वहां अपनी मां व बेटी को घायल देखकर वह वाहन का इंतजाम कर उन्हें लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा। यहां उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। उसकी बेटी का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई और उसकी पोती घायल हो गई। पुलिस ने महिला के बेटे के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें