फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने रखी ओपीडी बंद, मरीज कराहते रहे 

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के बाहर खड़े चिकित्सक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत में स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ कैडर व पीजी पॉलिसी की मांग के साथ एसएमओ की सीधी भर्ती करने के विरोध में मंगलवार को चिकित्सकों ने ओपीडी बंद रखी। इस दौरान उन्होंने नागरिक अस्पताल में आपातकालीन वार्ड के बाहर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। दूसरी ओर ओपीडी बंद होने के कारण मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। अस्पताल में कोई दर्द से कराहता दिखा तो कोई बुखार से पीडि़त उपचार के लिए ओपीडी शुरू होने का इंतजार करता दिखा। अस्पताल में रोजाना की तरह मरीज सुबह नौ बजे से पहले पहुंचना शुरू हो गए थे। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता डॉ. प्यारेलाल ने बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में सीधे एसएमओ के पद पर चिकित्सकों की भर्ती करने की योजना बनाई है। इस योजना के शुरू होने के बाद पहले से नियुक्त मेडिकल अधिकारियों की अनदेखी होगी। इस भर्ती प्रक्रिया का चिकित्सकों ने वर्ष 2015 में विरोध किया था और सरकार के आश्वासन के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसकी वजह से चिकित्सकों में रोष है। चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। नागरिक अस्पताल में 14 जनवरी से सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद की जाएगी। जिसके चलते उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार न मिलने के कारण बाहर बैठे मरीज - फोटो : Amar Ujala
उपचार न मिलने के कारण बाहर बैठे मरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें