फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कबड्डी में सोनीपत व पुरुषों में भिवानी की टीम विजेता

विज्ञापन
मुरथल विवि में राज्य स्तरीय खेल उत्सव के समापन पर विजेता खिलाड़ियों के साथ परिवहन मंत्री कृष्ण ल? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में विमुक्त घुमंतु जनजाति राज्य स्तरीय द्वितीय खेल उत्सव का समापन हुआ। 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग की महिला कबड्डी में सोनीपत की टीम विजेता रही व फतेहाबाद की टीम ने उप-विजेता का पुरस्कार प्राप्त किया। इसी आयुवर्ग के पुरुष वर्ग में भिवानी ने प्रथम व हिसार ने द्वितीय व पंचकूला ने तृतीय स्थान हासिल किया। समापन समारोह में हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विमुक्त घुमंतु जनजाति कल्याण संघ, क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में मुरथल विवि में आयोजित खेल उत्सव में विभिन्न जिलों के करीब 720 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय खेल उत्सव के अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कबड्डी के पुरुष वर्ग (13 से 17 वर्ष) में कुरुक्षेत्र ने प्रथम व पानीपत ने द्वितीय तथा हिसार ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि इस आयुवर्ग के महिला वर्ग में रोहतक की लड़कियां प्रथम स्थान पर रहीं। वालीबाल प्रतियोगिता के पुरुष (13-17 वर्ष) वर्ग में अंबाला ने प्रथम, भिवानी ने द्वितीय व रेवाड़ी ने तृतीय व 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग में पंचकूला ने प्रथम, अंबाला ने द्वितीय और कुरुक्षेत्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स स्पर्धाओं के तहत महिलाओं के 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ में फतेहाबाद की मोनिका ने प्रथम, कुरुक्षेत्र की आयुषि ने द्वितीय व फतेहाबाद की प्रीति ने तृतीय, 200 मीटर दौड़ में पानीपत की प्रिया प्रथम, रोहतक की पायल द्वितीय व भिवानी की मुस्कान तृतीय, लंबी कूद में रोहतक की प्रेरणा ने प्रथम, फतेहाबाद की प्रीति द्वितीय व सुमन ने तृतीय स्थान पाया। ऊंची कूद में कुरुक्षेत्र की आयुषी प्रथम, रोहतक की तनु द्वितीय व रोहतक की प्रेरणा तृतीय स्थान पर रही। 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोनीपत की निशा पहले, पानीपत की प्रियंका दूसरे व फतेहाबाद की पुष्पा तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह 200 मीटर में सोनीपत की निशा प्रथम, फतेहबाद की रिंकू द्वितीय व पानीपत की प्रियंका तृतीय, लंबी कूद में इंद्रावती ने प्रथम, प्रियंका द्वितीय व बिमलेश ने तृृतीय और ऊंची कूद में पानीपत की इंद्रावती ने प्रथम, झज्जर की मीनू द्वितीय और रोहतक की रमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स के पुरुष वर्ग में 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ में कैथल के बिंदू ने बाजी मारी व अंबाला के विक्रम द्वितीय तथा पानीपत के दीपक तृतीय, 200 मीटर दौड़ में भी बिंदू ने प्रथम, करनाल के अमन ने द्वितीय व पानीपत के दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में अंबाला के विक्रम प्रथम, सोनीपत के सूरज द्वितीय व करनाल के अमन तृतीय, लंबी कूद में अतुल ने प्रथम, दिव्यांशु ने द्वितीय व हिमांशु ने तृतीय और ऊंची कूद स्पर्धा में कुरुक्षेत्र के अक्षत ने प्रथम, पंचकूला के आदर्श ने द्वितीय तथा भिवानी के नितिन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग की फर्राटा दौड़ भिवानी के अंकुश के नाम रही व करनाल के भीम ने द्वितीय व सिरसा के गुरप्रीत ने तृतीय, 200 मीटर दौड़ में अंकुश प्रथम, सूरजपाल द्वितीय व संदीप ने तृतीय, लंबी कूद में सुखविंद्र ने प्रथम, मनोज द्वितीय व भीम तृतीय तथा ऊंची कूद स्पर्धा में महेंद्रगढ़ के ललित ने प्रथम व पंकज ने द्वितीय और पानीपत के राजेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, विमुक्त घुमंतु अर्द्ध घुमंतु जनजाति कल्याण बोर्ड के चेयरमैन भिखूराम ईदाते (दादा), राष्ट्रीय सेवा भारती के सचिव सुधीर कुमार, राजेश, डॉ. बलवान सिंह, डॉ. प्रदीप, प्रो. सुखदीप, रामनिवास, संजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें