फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में वारदात: झगड़े की रंजिश में दो साथियों को मारी गोली, घायल, पंचायती तौर पर पहले हो चुका था समझौता

Tue, 18 Jan 2022 06:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव नाहरा के युवक का मंडोरा के युवक संग कहासुनी में  झगड़ा हो गया था, जिसमें पंचायती तौर पर समझौता भी हो चुका था। युवक अपने साथी के साथ उनके खेत से पानी निकलवाने गया तो मंडोरा के युवक ने चार-पांच साथियों संग आकर हमला किया। बचकर भागने के दौरान एक युवक के पेट के पास व दूसरे के पैर और हाथ में गोली लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव नाहरा में खेत से बारिश का पानी निकालने गए दो साथियों को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। हमले का आरोप मंडोरा के युवक व उसके चार-पांच अन्य साथियों पर लगा है। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले कहासुनी के चलते हुए झगड़े की रंजिश में गोली मारी गई है। घायल दोनों साथियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव नाहरा के रहने वाले विशाल ने कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस को बताया कि उसका 15 दिन पहले गांव मंडोरा के धोला संग कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायती तौर पर समझौता भी हो गया था। जिससे धोला उससे रंजिश रखे हुए था। विशाल ने बताया कि सोमवार रात को वह अपने साथी गांव के ही रितेश के साथ उसकी क्रेटा गाड़ी में सवार होकर उनके खेत में गया था।

रितेश अपने खेतों में भरे बारिश के पानी को निकालने गया था। रात को जब वह गाड़ी में बैठे थे तो धोला चार-पांच साथियों के साथ पहुंच गया। उसने आते ही उसकी तरफ की खिड़की खोलकर गोली चला दी। जिस पर वह उसे धक्का देकर गांव की तरफ भाग लिया। उन्होंने रितेश पर भी गोली चलाई तो वह भी दूसरी तरफ उतरकर भाग लिया। जिस पर हमलावर उनके पीछे दौड़े और गोली चलाते रहे। जिससे पेट के पास (पाशु) में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन


वह अंधेरा का फायदा उठाता उनसे बचकर घर पहुंचा। जहां से परिजन उसे सामान्य अस्पताल ले गए। बाद में पता लगा कि उसके साथी रितेश को भी पैर व हाथ में दो गोली लगी है। उसे भी निजी अस्पताल में ही उपचार दिया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने विशाल के बयान पर धोला व उसके चार-पांच अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

फिल्मी स्टाइल में पीछा कर चलाते रहे गोलियां

स्नातक के छात्र विशाल के अनुसार, हमलावर फिल्मी स्टाइल में उनका पीछा करते हुए फायर करते रहे। वह अंधेरे का फायदा उठाकर उनसे बचकर भागते रहे। रात को वह घायल होने के बाद अंधेरे में छिपते हुए घर तक पहुंचा और घटना के बारे में परिजनों को बताया। उसे अस्पताल पहुंचाने के साथ ही रितेश को भी अस्पताल में पहुंचाया गया।  

पुरानी रंजिश में दो साथियों को गोली मारकर घायल किया गया है। जिसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों का पता लगाने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। - इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें