फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50-60 दुकानों पर एक चौकीदार रखें दुकानदार : डीसीपी

Sat, 01 Aug 2026 07:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय ​स्थित अपने कार्यालय में सोनीपत के व्यापारियों, व्यापारिक संगठनों, ज्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहर में बढ़ती चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने के लिए सोनीपत पुलिस ने व्यापारियों, ज्वेलर्स और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ सुरक्षा रणनीति तैयार की है। शनिवार को आयोजित सुरक्षा गोष्ठी में पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी जोन एवं क्राइम) नरेंद्र कादियान ने व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में सक्रिय सहयोग की अपील की।
डीसीपी ने कहा कि प्रत्येक 50 से 60 दुकानों पर कम से कम एक रात्रि चौकीदार की नियुक्ति की जाए। इसके अलावा बाजारों के सभी प्रमुख प्रवेश और निकास द्वारों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा प्रत्येक प्रतिष्ठान में सुरक्षा अलार्म सिस्टम अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

उनका कहना था कि आधुनिक सुरक्षा उपकरण और सतर्कता अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि यदि किसी प्रकार की धमकी, रंगदारी या फिरौती की कॉल मिले तो घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।
साथ ही अपने परिवार और कर्मचारियों के मोबाइल फोन में अभेद्य एप डाउनलोड कर उसका नियमित उपयोग करने को कहा ताकि आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सके।
डीसीपी ने कहा कि हाल के समय में रात के दौरान चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। ऐसे में पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय से चोरी, लूट और अन्य आपराधिक वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सांझा समितियों को सक्रिय करने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा हिस्ट्रीशीटरों, नशा करने वाले व्यक्तियों और पहले संपत्ति संबंधी अपराधों में गिरफ्तार हो चुके आरोपियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही कबाड़ी का कार्य करने वाले लोगों का नियमित सत्यापन कराने और कबाड़ की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए। डीसीपी ने कहा कि चोरी के मामलों के खुलासे और रोकथाम में यह व्यवस्था काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि सोनीपत पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना बिना देरी स्थानीय पुलिस को देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस-जन सहयोग से शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन

गोष्ठी में एसीपी साइबर राजदीप मोर, एसीपी सिटी-1 अमित धनखड़, जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला सहित संजय वर्मा, प्रविंद्र खत्री, रविंद्र सरोहा, राज सिंह दहिया और संजय जैन समेत अनेक व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें