फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रैपिडो से बुक कर बदमाशोें ने लूटी कार

Sat, 01 Aug 2026 07:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर (सोनीपत)। रैपिडो एप के माध्यम से कार बुक करने के बाद बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर लूट ली। कुंडली से गन्नौर जाने के बहाने कार में बैठे दो युवकों ने चालक को राजलूगढ़ी रेलवे अंडरपास के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



गांव नांगल कलां निवासी यासीन ने बड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह किराए पर कार चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वीरवार रात को उनकी कार की बुकिंग रैपिडो एप के माध्यम से कुंडली स्थित टीडीआई मॉल से गन्नौर के लिए हुई थी। बुकिंग के अनुसार दो युवक उनकी कार में सवार हुए थे।
विज्ञापन




वह उन्हें लेकर गन्नौर की ओर रवाना हो गए। यासीन के अनुसार भिगान चौक के पास पहुंचने पर दोनों युवकों ने मुख्य मार्ग छोड़कर छोटा रास्ता अपनाने की बात कही। कार को भिगान गांव की तरफ मोड़ने के लिए कहा। रात करीब साढ़े 11 बजे जब कार राजलूगढ़ी रेलवे अंडरपास के निकट पहुंची तो एक युवक ने कार रुकवाने के उनको पीछे बैठने बाद चालक को पीछे आने के लिए कहा।



पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही उन्होंने कार रोकी तो सामने से आ रही एक गाड़ी की तेज रोशनी उसकी आंखों पर पड़ी। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकाया और कार से नीचे उतार दिया। इसके बाद दोनों आरोपी उनकी कार लेकर मौके से भाग गए।
वारदात के बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन




बड़ी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। साथ ही रैपिडो से बुकिंग का रिकॉर्ड भी मांगा गया है, ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें