फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे क्वार्टर बाजार में दूषित पानी आपूर्ति होने पर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
दूषित पानी आपूर्ति होने पर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते दुकानदार। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
शहर के कच्चे क्वार्टर बाजार में कई दिन से दूषित पानी आपूर्ति हो रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मामले की शिकायत निगम कार्यालय में कई बार की, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। रविवार को बाजार में एकत्रित होकर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और साफ पानी की आपूर्ति कराने की मांग की।
विज्ञापन

बाजार के प्रधान राकेश चोपड़ा, हैप्पी, विनय, अन्नू, टोनी, भोला व पवन ने बताया कि उनके घरों में कई दिन से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे है। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके क्षेत्र में साफ पानी की आपूर्ति नहीं की तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें