सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स काॅलेज में वर्ल्ड इनोवेशन-डे पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शिवानी अव्वल रहीं तो टैगलाइन स्पर्धा में अंशिका ने बाजी मारी। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह सभी विजेताओं को बधाई दीं।
जीवीएम की एनसीसी इकाई तथा आईआईसी सेल के तत्वावधान में वर्ल्ड इनोवेशन-डे धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नवाचार, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना था। छात्राओं ने उद्देश्य को साकार रूप प्रदान करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया।
इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में करीब 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका प्राध्यापिका रोजी चोपड़ा, कमलेश चोपड़ा तथा संगीता शर्मा ने निभाई। इस मौके पर डॉ. प्रवीण शर्मा, संयोजक ले. प्रियंका, डॉ. रेनू, डॉ. प्रगति, डॉ. नवीन, प्रीति, अंशू आदि मौजूद रहे।