फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेल: छह बेटियों ने कटाया बर्मिंघम का टिकट, कुश्ती टीम में हरियाणा की पांच पहलवान शामिल

Tue, 17 May 2022 01:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक राष्ट्रमंडल खेल होंगे। लखनऊ में हुए ट्रायल में हरियाणा का दम दिखा। चयनित छह सदस्यीय टीम में हरियाणा की पांच पहलवान शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीनियर भारतीय महिला कुश्ती टीम के ट्रायल में हरियाणा की पहलवान बेटियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के लिए चयनित छह पहलवानों में पांच हरियाणा की हैं। इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ट्रायल यूपी के लखनऊ एसटीसी में हुए। 

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए महिलाओं की टीम का चयन किया गया। कुश्ती चैंपियनशिप के लिए महिला वर्ग के लिए ट्रायल लखनऊ के साई सेंटर में हुए, जिसमें महिला पहलवानों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय दल में अपनी जगह बनाई।

ट्रायल प्रक्रिया में हरियाणा की महिलाओं ने दमखम दिखाया और छह में से हरियाणा की पांच महिला पहलवान अपना चयन कराने में कामयाब रहीं। ट्रायल प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाली पहलवानों ने अपना चयन कराया है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए पदक लेकर आएंगी।
विज्ञापन


भारतीय सीनियर महिला कुश्ती टीम में चयनित हरियाणा की पहलवान
भार वर्ग            नाम                    जिला

  • 50 किग्रा      पूजा गहलोत    फरमाणा, सोनीपत 
  • 53 किग्रा      विनेश फोगाट     खरखौदा, सोनीपत  
  • 57 किग्रा      अंशु मलिक       निडानी, जींद
  • 62 किग्रा      साक्षी मलिक       रोहतक
  • 76 किग्रा      पूजा                  हिसार

नोट : प्रतियोगिता के लिए 68 किग्रा में यूपी की दिव्या काकरान का भी चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें