फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी पर बंद हुए ट्रक को ठीक करने उतरे चालक से लूट, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक ट्रक चालक से हथियार के बल पर लूट हो गई। बदमाश चालक से 35 हजार रुपये लूटकर ले गए। वहां से जाते समय बदमाशों ने चालक व हेल्पर के मोबाइल भी छीन लिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव असरौली, जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल दयालपुर नहुरबीहार, दिल्ली निवासी कौशल कुमार का कहना है कि वह ट्रक चालक है और अपने हेल्पर रासिद के साथ ट्रक लेकर वाया केएमपी होते हुए लोनी बॉर्डर से कोठपुतली जा रहा था। सुबह करीब साढ़े छह बजे पिपली टोल के पास ट्रक में कुछ तकनीकी खराबी आने पर वह नीचे उतरकर जांच करने लगा, जबकि उसका हेल्पर ट्रक में ही बैठा हुआ था। इसी बीच तीन युवक शाल ओढ़कर आए और हथियार दिखाते हुए उससे 35 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश जाते समय उन दोनों के मोबाइल भी छीनकर ले गए। शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें