फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वैरिएंट : 88 लाख का बजट मंजूर, बच्चों के लिए खरीदे जाएंगे 42 बेड

विज्ञापन
जिला अस्पताल के दूसरी मंजिल पर बंद पड़ा आईसीयू। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर भारी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में महामारी से निपटने के लिए एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) की ओर से 88 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इससे जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर 42 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड (बच्चों का वार्ड) बनाया जाएगा और बेहतर इलाज के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में दूसरी मंजिल पर आईसीयू बनाया गया है। इसमें 11 बेड की व्यवस्था कर रखी है। कोरोना के मरीज नहीं होने के कारण इस वार्ड को अभी चालू नहीं किया गया है। भविष्य में कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर भारी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। तीसरी लहर में बचाव के लिए विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। जिला अस्पताल के दूसरी मंजिल पर 42 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड (बच्चों का वार्ड) बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन

बेड की खरीद करेगा एचएमएससीएल
पीडियाट्रिक वार्ड बनाने के लिए हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) की तरफ से बेड खरीदे जाएंगे। इनमें 30 ऑक्सीजन बेड, चार आईसीयू व 8 एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) बेड की व्यवस्था होगी। जिला अस्पताल में अति गंभीर मरीजों के लिए हाई डिपेंडेंसी यूनिट बेड की व्यवस्था करने का प्रावधान है। मॉनीटर के साथ बाई पेप मशीन की भी सुविधा होगी। यूनिट में मरीज के आते ही तुरंत इलाज मुहैया करवाया जाएगा। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर मरीज को बेड पर ही सारी सुविधाएं मिलेंगी और उसे रेफर करने की आवश्यकता नहीं होगी।
दूसरी मंजिल पर 80 बेड के लिए 20 लाख खर्च किए
ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने के लिए 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को जिला अस्पताल की पहली मंजिल पर भर्ती किया जाएगा। इसके 50 बेड पर ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा 30 आईसीयू व एचडीयू बेड की व्यवस्था कर की जाएगी। इसके लिए 20 लाख रुपये खर्च कर मॉनीटर मंगवाए गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान विभाग के सामने जो भी दिक्कतें आईं, उनसे इस बार पहले से ही तैयार रहने का प्रयास किया जा रहा है।
संक्रमितों को आइसोलेट करने के लिए यह है व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट करने के लिए 2214 सामान्य बेड की सुविधा है। इसके अलावा 804 ऑक्सीजन बेड व 158 आईसीयू बेड व 86 वेंटिलेटर की सुविधा है। जिले में ट्यूलिप ग्रैंड की रहने वाले युवती कोरोना संक्रमित है। वर्तमान में किसी भी कोविड सेंटर में कोरोना का मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से निपटने के लिए विभाग की ओर से लगातार तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
जिला अस्तपाल में ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। एनएचएम की ओर से 88 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है। जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बच्चों का वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से 42 बेड की खरीद की जाएगी।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें