सोनीपत में हादसे में महिला की मौत का मामला सामने आया है। स्कूटी सवार महिला सेक्टर-3 में डब्बल रोड पर पहुंची तो स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। उन्हें राहगीरों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सोनीपत के सेक्टर-3 के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मूलरूप से गांव लिवान फिलहाल देवडू रोड स्थित शिव कॉलोनी निवासी बिजेंद्र ने बताया कि उनकी बहन नीरज गांव लिवान में उनके माता-पिता के पास रहती थी। उनकी बहन की गांव दीपालपुर में शादी हुई थी, लेकिन पति से मनमुटाव के बाद वह सात साल से गांव लिवान में रह रही थी। उनकी बहन स्कूटी पर सवार होकर गांव से उनके पास मिलने आई थी।
वह अपनी स्कूटी पर आटा व कुछ सामान लेकर गांव लिवान के लिए चल पड़ी। जब वह सेक्टर-3 में डब्बल रोड पर पहुंची तो उनकी बहन की स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। उन्हें राहगीरों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे परिवार के सदस्यों ने शव की पहचान की। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।