फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस-सिलिंडर से भरी गाड़ी की टक्कर से कार सवार तीन दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेड़ी दमकन के पास सोनीपत रोड पर गैस-सिलिंडर से भरे ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन दोस्त घायल हो गए। इनमें से एक युवक ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

गांव खेड़ी दमकन निवासी सुमित ने पुलिस को बताया कि वह 2 नवंबर को हरियाणा पुलिस का पेपर देने के लिए यमुनानगर अपनी कार में जा रहा था। उसके साथ उसका दोस्त हिसार जिले के गांव सोरखी निवासी मोहित व गांव कासंडा निवासी अरुण भी थे। सुमित के अनुसार जब वह गांव से थोड़ा आगे सोनीपत रोड पर रजबाहे के पास पहुंचे तो सामने से एक लोडिंग गाड़ी तेज गति में आई। सुमित ने बताया कि गाड़ी के अंदर गैस-सिलिंडर भरे हुए थे। इसके बाद राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें