फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत, 19 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण से मौत भी हो रही है। बुधवार को कोरोना से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत पुष्टि की गई है। इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 277 हो गई है। बुधवार को कोरोना के 19 संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 1.76 फीसदी रही। राहत की बात यह है कि 26 मरीज ठीक हुए हैं। जिससे सक्रिय मरीज घटकर 69 रह गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि निफ्टम कुंडली में 42 वर्षीय महिला समेत उसकी 13 व 7 वर्षीय दो बेटी, सेक्टर-13 में 21 व 20 साल के दो युवक, छिछड़ाना में 30 वर्षीय युवक, जवाहर नगर में 36 वर्षीय महिला, समसपुर गामड़ा में 41 वर्षीय व्यक्ति, गन्नौर के वार्ड नंबर 9, सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास व गांव लाठ में 20 साल के तीन युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं।
आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 1.76 फीसदी रही
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जिलेभर में 1002 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 860 आरटीपीसीआर और 142 रेपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रेपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट बुधवार को ही प्राप्त कर ली गई थी। इसमें से चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस टेस्ट की संक्रमण दर 2.82 फीसदी रही। दूसरी ओर आरटीपीसीआर की पहले ली गई 852 रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त की गई। इसमें से 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 1.76 फीसदी रही। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।
विज्ञापन

काफी समय से बीमार था सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी
बुधवार को एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। गांव तिहाड़ बागडू के रहने वाले 63 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी काफी समय से बीमार था। उसका इलाज फिम्स व मैक्स अस्पताल में चल रहा था। जनवरी में उनको हार्ट अटैक भी हो गया था। 17 फरवरी को स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और 21 फरवरी को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शव का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया।
तीसरी लहर में जा चुकी 23 की जान
कोरोना की तीसरी लहर भी जानलेवा बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक तीसरी लहर में 23 लोगों की जान चुकी है। तीसरी लहर में पहली मौत 5 जनवरी को हुई थी। जिले में तीनों लहर में अब तक 277 लोग जान गंवा चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें