फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार घंटे बाधित रहा रेलवे ट्रैक, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Sun, 10 Mar 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। किसान आंदोलन-2 में पूर्व घोषित आह्वान पर रविवार को चार घंटे के लिए रेलवे ट्रैक बाधित किए जाने से अप व डाउन ट्रैक की दर्जन भर ट्रेनें प्रभावित रहीं। अप ट्रैक की ट्रेनें दिल्ली व उसके पीछे खड़ी रहीं, वहीं डाउन ट्रैक की ट्रेनों को अंबाला से पीछे रोका गया था। इससे सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकि सोनीपत रेलवे स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं रोकी गई।
विज्ञापन

किसान आंदोलन को लेकर किसान नेताओं ने कई दिन पहले ही 10 मार्च को चार घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम करने का एलान कर दिया था। रविवार को पंजाब सहित कई स्थानों पर किसान दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक पर आ गए थे। जिसके कारण रेलवे यातायात बाधित रहा। किसान शाम चार बजे तक ट्रैक पर ही डटे रहे थे। हालांकि सोनीपत में कोई ट्रेन नहीं रोकी गई। स्टेशन पर दिन भर शांति व्यवस्था बनी रही। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को ट्रेनों के घंटों इंतजार करना पड़ा। ट्रैक बाधित होने से सवारी गाड़ियां जहां आधे से एक घंटे तक की देरी से चली, वहीं लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें दो से पांच घंटे तक की देरी से चली। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा निरस्त कर दी तो कुछ ने बसों का सहारा लिया। जबकि काफी यात्री ऐसे रहे, जो ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर बने रहे जाम के हालात

किसान आंदोलन के चलते कुंडली-सिंघु बॉर्डर पूरी तरह नहीं खुलने से वाहन चालकों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर सर्विस रोड की एक लेन खोलने से लगातार जाम लग रहा है। रोजाना हजारों वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बॉर्डर को दिल्ली पुलिस ने आंशिक रूप से खोल रखा है, लेकिन इसका ज्यादा फायदा नहीं मिल पा रहा है। खासकर सुबह-शाम तो हालात बिगड़ रहे हैं। जिसके कारण वाहन चालकों को एक से दो घंटा जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी व वाहन चालक बॉर्डर को खोलने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह ट्रेनें देरी से चली
गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम देरी
11078 झेलम एक्सप्रेस 3:15 घंटे
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू 1:15 घंटे
12926 पश्चिम एक्सप्रेस 3:08 घंटे
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 3:18 घंटे
22430 पठानकोट एक्सप्रेस 4:55 घंटे
11058 दादर एक्सप्रेस 5:12 घंटे
12920 मालवा एक्सप्रेस 3:40 घंटे
12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:45 घंटे
12011 नेताजी एक्सप्रेस 1:30 घंटे
18309 मूरी एक्सप्रेस 1:35 घंटे
11077 झेलम एक्सप्रेस 2:45 घंटे
वर्जन
रेलवे ट्रैक बाधित होने से ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा है। जिस कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चली हैं। जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी है।-दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें