फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग परंपरा न मजाक, अपराध है : कुलपति

Wed, 13 Aug 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत के राई ​स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग दिव
विज्ञापन
सोनीपत। राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से 12 से 18 अगस्त तक प्रस्तावित एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत मंगलवार को सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. देविंद्र सिंह ने रैगिंग को नकारते हुए इसे अपराध करार दिया। उन्होंने कहा कि रैगिंग परंपरा न मजाक है। इसे समाप्त करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
एंटी रैगिंग वीक के तहत विवि में जागरूकता रैली, सेमिनार, कार्यशाला व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कानूनी प्रावधानों व रैगिंग के मानसिक प्रभावों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने रैगिंग न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कुलसचिव आशुतोष मिश्रा ने कहा कि छात्रों को एक-दूसरे की संस्कृति व गुणों का सम्मान करना चाहिए। सेमिनार में कुलपति के निजी सचिव राजेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी ललित कुमार, वार्डन चीफ डॉ. ज्योति राणा, वार्डन डॉ. अमित गुलेरिया मौजूद रहे।

फोटो 14- सोनीपत के राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग दिव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें