सोनीपत। नागरिकों को छोटे-छोटे कार्य के लिए नगर निगम कार्यालय न आना पड़े इसके लिए 10 वार्ड में नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। केंद्र को चलाने के लिए 30 कर्मचारियों की डिमांड हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भेजने का निर्णय लिया है। मेयर राजीव जैन ने बताया कि निगम क्षेत्र के नागरिकों को गृहकर का बिल ठीक व जमा करवाने, आधार कार्ड अपडेट करवाने, पानी व सीवर के बिल जमा करवाने, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र लेने समेत अन्य सुविधाएं एक छत के नीचे देने के उद्देश्य से दो वर्ष पूर्व शुरुआत की गई थी। संवाद