जेईई एडवांस में 2847वीं रैंक हासिल करने पर पुण्यांश को बधाई देतीं नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी
- फोटो : Sonipat
जेईई एडवांस में गोहाना के वार्ड-7 निवासी पुण्यांश ने 2847 वीं रैंक हासिल की है। पुण्यांश के पिता संजीव बाल भारती स्कूल में शिक्षक हैं और मां रजनी गीता विद्या मंदिर में पढ़ाती हैं। रविवार को नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने पुण्यांश को उनके घर पहुंच कर बधाई दी।
पुण्यांश के पिता संजीव ने बताया कि पुण्यांश बचपन से ही इंजीनियरिंग में जाना चाहता था। पुण्यांश ने गीता विद्या मंदिर से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की। उसने अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत की। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पुण्यांश ने रोजाना छह घंटे पढ़ाई की। स्कूल में जो भी पढ़ाया जाता था, वह घर पर आकर उसको दोहराता था। उसने दूसरी बार जेईई एडवांस की परीक्षा दी, जिसमें 2847वीं रैंक मिली है। लाडले की उपलब्धि पर शिक्षक माता-पिता बेहद खुश हैं। नगर परिषद की अध्यक्ष ने पुण्यांश को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।