फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते का प्रयास करा रही चचेरी बहन और सगे भाई को मारे चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष नगर में समझौते का प्रयास कर रही बहन को चचेरे भाई ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी ने अपने भाई को भी चाकू मार दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गन्नौर के गांधी नगर की रहने वाली मूर्ति देवी ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता चार भाई हैं। उनके एक चाचा सोनीपत के सुभाष नगर में रहते हैं। चाचा के तीन बेटे हैं। उनमें घरेलू मामले को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते दो बेटों ने पिता व एक भाई संदीप को घर से निकाल दिया। इसकी सूचना पाकर वह अपने चचेरे भाइयों के घर पर गई थी। वह दोनों भाइयों को समझाने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच एक भाई ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उनके चचेरे भाई संदीप ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया गया। दूसरे चचेरे भाई ने भी मारपीट की। बाद में धमकी दी गई। घायल मूर्ति व उसके चचेरे भाई संदीप को आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें