फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखा प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण, बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गांव गुढ़ा के प्रॉपर्टी डीलर ने फाइनेंसर पर आरोप लगाया कि उसने पैसों के लेनदेन में साथियों संग पिस्तौल दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। फाइनेंसर व उसके साथी उसे एक गोदाम में ले गए और वहां हाथ रस्सी से बांधकर रॉड व डंडे से पीटा। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसके साथियों ने गोदाम में पहुंचकर उसे बचाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गुढ़ा निवासी सुमित ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। करीब एक साल पहले उसने फाइनेंसर प्रदीप से डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। सुमित के अनुसार वह प्रदीप को करीब ढाई लाख रुपये दे चुका है और वह अब भी एक लाख रुपये मांग रहा है। सुमित बुधवार को अपने साथी संतराम के साथ तहसील से प्लॉट की रजिस्ट्री करवाकर ब्रेजा गाड़ी में गांव जा रहा था। फव्वारा चौक पर पहुंचने पर प्रदीप अपने चार साथियों के साथ गाड़ी में मिला। प्रदीप के इशारा करने पर सुमित ने अपनी गाड़ी रुकवा ली। सुमित का आरोप है कि उसके गाड़ी में बैठते ही प्रदीप ने उस पर पिस्तौल तान दी और अपहरण कर गजराज रोड पर एक दुकान के गोदाम में ले गया। इसी दौरान प्रदीप के दो और साथी आ गए और उन्होंने भी उस पर पिस्तौल तान दी। आरोपियों ने सुमित से उसका मोबाइल फोन छीनकर बंद कर दिया और रस्सी से उसके हाथ बांध दिए। रॉड व डंडे से उसे पीटा गया। इसी बीच सुमित के साथी संतराम व मनोज भी वहां पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों ने सुमित को एक लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी और चले गए। सुमित को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर किया। पुलिस ने सुमित की शिकायत पर प्रदीप व छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें