फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के थाना कलां रोड स्थित कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें पांच लोगों के साथ पैसों का लेनदेन होने और दबाव बनाने के बारे में लिखा गया है। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव मटिंडू निवासी सुरेश कुमार (55) परिवार के साथ लंबे समय से शहर के थाना कलां मार्ग स्थित कॉलोनी में रह रहा था। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। सुरेश कुमार के बेटे संजय का कहना है कि बुधवार सुबह उसकी पत्नी उसके पिता को चाय देने के लिए कमरे में गई तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद उसने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन उसके पिता ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजे को तोड़ा गया। वहां पर सुरेश कुमार का शव फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं एक सुसाइड नोट मिला है। संजय का कहना है कि सुसाइड नोट में धर्मबीर, मोहित, हरेंद्र, बिजेंद्र व संजू के नाम लिखे मिले, जिनके दबाव में आकर उनके पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। संजय की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्जन
थाना कलां मार्ग स्थित घर में प्रॉपटी डीलर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहां से मिले सुसाइड नोट में पांच लोगों के नाम लिखे हैं। इसमें पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है। फिलहाल मृतक के बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निरीक्षक कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें