फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद को जम्मू से गोहाना लाने के बाद हत्या करने का आरोप, ससुर सहित 11 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के जिला पुंछ के गांव अड़ाई से दामाद को गोहाना क्षेत्र में लेकर आने के बाद उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक के पिता ने उसके ससुर व अन्य पर बेटे की ऑटो से नीचे फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने युवक के ससुर समेत 11 आरोपियों पर हत्या व षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस टीम जम्मू में दफनाए गए शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के गांव अड़ाई निवासी मोहम्मद शरीफ ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा फैजहान, फैजहान का ससुर गांव हाड़ी निवासी अहमदवीन, मोहम्मद रियाज, शाहफैसल, महमदसिर, मोहमद असलम, मोहम्मद जबेर, जबीर हुसैन, सहनवाज व शाह मोहम्मद 5 नवंबर को गोहाना के गांव राणा खेड़ी में पाइपलाइन दबाने आए थे। आरोप है कि वह उसके बेटे को काम दिलाने के बहाने बहलाकर अपने साथ लेकर आए थे। मोहम्मद शरीफ का कहना है कि 15 नवंबर को उसे शाह मोहम्मद ने बताया कि उसके लड़के को चोट लग गई है। बताया गया कि फैजहान गांव गंगाना के निकट ऑटो से गिर गया और उसकी मौत हो गई। 16 नवंबर को फैजहान का ससुर व शाहफैसल शव को लेकर उनके गांव पहुंचे। इस पर उन्होंने फैजहान के शव को दफना दिया था। मोहम्मद शरीफ के अनुसार चार दिन पहले उसे एक वीडियो व ऑडियो क्लिप से पता चला कि उसके बेटे को जानबूझकर मारा गया था। मोहम्मद कबीर, मोहम्मद असमईल ने उसे बताया कि उसके बेटे को जान-बूझकर चलते ऑटो से नीचे फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना का पता लगने पर आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अब उसने बरोदा थाना पुलिस को शिकायत दी है।
युवक के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाएगी पुलिस
मृतक के पिता की शिकायत के बाद बरोदा थाना पुलिस उसके गांव जाएगी। पुलिस द्वारा उसका शव निकलवा कर पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा, ताकि युवक की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कराया जाएगा। इससे पहले पुलिस ने गांव गंगाना के आसपास ऑटो चालकों से भी घटना को लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

वर्जन
जम्मू-कश्मीर के जिला पुंछ के गांव अड़ाई निवासी मोहम्मद शरीफ ने शिकायत देकर उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर मृतक के ससुर समेत 11 लोगों पर हत्या व षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। - नीरज कुमार, बरोदा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें