फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Fri, 18 Oct 2024 04:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बरोदा रोड स्थित वाल्मीकि आश्रम से वीरवार को वाल्मीकि समाज व श्रद्धालुओं की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने शिरकत की। उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा वाल्मीकि आश्रम से सिविल रोड, जींद रोड, बरोदा रोड, महम रोड से होती हुई वापस वाल्मीकि आश्रम में पहुंची। यात्रा में क्षेत्र के प्रसिद्ध बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ाें ने धार्मिक धुनों से माहौल को भक्तिमय बनाया। श्रीगणेश, सीता-राम, लव-कुश, महर्षि वाल्मीकि सहित अन्य भगवानाें की झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज के लोगों ने परिवार के साथ हिस्सा लिया। शोभायात्रा का मार्ग में कई जगह सामाजिक संस्थाओं व शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें