फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दीक्षा सहरावत ने न्यायाधीश बन जिले का नाम किया रोशन

Fri, 18 Oct 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के सुजान सिंह पार्क क्षेत्र की दीक्षा सहरावत के न्यायाधीश बनने पर पुष्पगुच्छ दे
विज्ञापन
सोनीपत। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा सिविल सर्विसेज (न्यायिक शाखा) में सुजान सिंह पार्क क्षेत्र की रहने वाली दीक्षा सहरावत ने सफलता प्राप्त की है। दीक्षा ने न्यायाधीश के तौर पर चयनित होकर बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

दीक्षा सहरावत ने बताया कि उनकी शुरुआती शिक्षा सोनीपत में ही पूरी हुई। दिल्ली के इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा विधि विषय में प्राप्त करने के साथ दीक्षा ने एलएलएम किया। उनके पिता राजेश सहरावत हरियाणा सरकार में आबकारी एवं कराधान अधिकारी के तौर पर नियुक्त हैं व माता सविता सहरावत गृहिणी हैं। राजेश सहरावत ने बताया कि दीक्षा के दादा अमीचंद सहरावत व दादी भाग्यवती सहरावत भी दिल्ली सरकार से उच्च अधिकारी के तौर पर सेवानिवृत्त थे। दीक्षा ने अन्य युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए हमेशा लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करते रहना चाहिए, तभी सफलता अवश्य मिलेगी। देश के हर नागरिक को बुनियादी कानूनी शिक्षा का ज्ञान होना अति आवश्यक है। यह शिक्षा नागरिक में अपने राष्ट्र के संविधान के प्रति सम्मान एवं सामुदायिक जीवन में अनुशासन की सोच पैदा करती है।

फोटो 05- सोनीपत के सुजान सिंह पार्क क्षेत्र की दीक्षा सहरावत के न्यायाधीश बनने पर पुष्पगुच्छ दे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें