फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पॉली क्लीनिक में तीन दिन से बिजली ठप, मरीज परेशान

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-7 स्थित पॉली क्लीनिक में बिना बिजली के काम करते स्टाफ कर्मी। स्रोत: मंच
विज्ञापन
फोटो 32: सोनीपत के सेक्टर-7 स्थित पॉली क्लीनिक में बिना बिजली के काम करते स्टाफ कर्मी। स्रोत: मंच संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत।
सोनीपत। सेक्टर-7 स्थित पॉली क्लीनिक में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति के कारण मरीजों, परिजनों और कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं न्याय युद्ध मंच के संस्थापक देवेंद्र गौतम ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्लीनिक में करीब तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है।
उन्होंने बताया कि बिजली न होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जबकि खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। मरीजों और कर्मचारियों को भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पॉली क्लीनिक परिसर में संचालित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सहित अन्य कार्यालयों में कंप्यूटर आधारित कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इससे सरकारी कामकाज की गति धीमी पड़ गई है।
देवेंद्र गौतम के अनुसार समस्या की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
सेक्टर-7 स्थित पॉली क्लीनिक की केबल जलने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। नई केबल डालने के लिए बिजली निगम को सूचित कर रखा है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
डॉ. योगेश गोयल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें