फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज पश्चिमी विक्षोभ फिर होगा सक्रिय, 14 तक बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जिले वासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं। इसके प्रभाव से 14 जून तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। सीमित क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आंशिक आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आगामी दिनों में मौसम गतिविधियों के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को लू से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें