फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज शाम बंद होगा पोर्टल, 18 से शुरू होंगी रजिस्ट्री

Thu, 13 Jun 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राजस्व विभाग की ओर से शुक्रवार शाम 6 बजे से वेब हैलरिस व हैरिस पोर्टल को अपडेट किया जाएगा। ऐसे में 17 जून तक तहसीलों में रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन टोकन भी नहीं कट सकेंगे। ऐसे में टोकन कटवाने के इच्छुक लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री ने बताया कि जमाबंदी डॉट एनआईसी डॉट इन का ये पोर्टल 14 जून की शाम 6 बजे से लेकर 17 जून रात 11 बजे तक बंद रहेगा। विभाग की ओर से इसके बंद होने का कारण निर्धारित रखरखाव बताया जा रहा है। पोर्टल के अपडेट किए जाने के चलते ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे तक रजिस्ट्री हो सकेगी। इसके बाद शाम छह बजे पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। शनिवार व रविवार को तहसील कार्यालय पहले की तरह बंद रहे। सोमवार को ईद पर्व को लेकर सरकारी कार्यालयों में राजपत्रित अवकाश रहेगा। मंगलवार को तहसील खुलने के साथ रजिस्ट्री प्रक्रिया भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें