फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सभा की सुरक्षा के लिए पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं। सात डीएसपी के नेतृत्व में चार जिलों की पुलिस को सुरक्षा में लगाया गया गया है। वीवीआईपी पार्किंग और हेलीपैड मुरथल विवि में बनाया गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम के साथ हेलीपैड से मंच तक की स्थिति का अवलोकन करने के साथ ही ड्यूटी को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

गडकरी और मुख्यमंत्री की सभा 4 अप्रैल को सेक्टर-15 के हुडा ग्राउंड में होगी। पुलिस-प्रशासन ने सभा की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वीवीआईपी के लिए हेलीपैड दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में बनाया गया है। हेलीपैड के सामने ही वीवीआईपी पार्किंग बनाई गई है। हेलीपैड तक केवल विशेष पास प्राप्त करने वाले व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। वीवीआईपी के आगमन के साथ ही मुरथल से सोनीपत आने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा। वीवीआईपी के सभास्थल पर आने पर वाहनों का आवागमन सामान्य कर दिया जाएगा। इसी तरह सभा पूर्ण होने पर सोनीपत से मुरथल जाने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
लिया सुरक्षा का जायजा:
एसएसपी राहुल शर्मा ने शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने हेलीपैड से लेकर सभा स्थल और मंच वाले स्थान का निरीक्षण किया। हेलीपैड, नाका प्वाइंट, सभा स्थल व मंच सहित पूरे कार्यक्रम को 7 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर का प्रभारी एक-एक डीएसपी को बनाया गया है। इसके लिए सोनीपत के साथ ही भिवानी, रोहतक और दादरी से पुलिस बल रविवार को आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें