फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार्यालय उद्घाटन के समय चार लोगों की कटी जेब

Thu, 02 May 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में जेब कटने की जानकारी देते पीड़ित। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। गोपालपुर मार्ग पर लोकसभा चुनाव को लेकर खोले गए एक पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान चार लोगों की जेब कट गई। इसमें एक युवक के 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। हालांकि अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

खरखौदा में अपना कार्यालय खोलकर एक प्रत्याशी को हलके के गांवों में चुनाव प्रचार शुरू करना था। ऐसे में सुबह के समय जैसे ही प्रत्याशी अपने कार्यालय का शुभारंभ करने के लिए खरखौदा के शिव गार्डन में पहुंचे तो वहां पर मौजूद भीड़ में जेब कतरे भी घुस गए। इस दौरान एक के बाद एक चार लोगों की जेब साफ कर दी गई। सबसे पहले ककरोई निवासी सूरजभान ने उनका पर्स चोरी होने की बात कही। उन्होंने बताया कि पर्स में उनके जरूरी कागजात व 700 रुपये थे। इसके कुछ देर बाद थाना कलां के जलदीप ने उनकी जेब से 1700 रुपये निकल जाने की बात बताई। खरखौदा के संजय ने उनकी जेब से 10 हजार रुपये चोरी हो जाने की बात कही। वहीं एक अन्य युवक ने 1300 रुपये जेब से निकाल लिए जाने की बात बताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें