फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीवर ओवरफ्लो व दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान लोगों ने किया रोड जाम

Tue, 07 May 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के हनुमान नगर के पास कामी रोड पर जाम लगाकर रोष जता रही महिलाओं के सामने सड़क से हटने की
विज्ञापन
सोनीपत। हनुमान नगर में दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान लोगों ने मंगलवार को कामी रोड को जाम कर दिया। लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका आरोप था कि सीवर ओवरफ्लो होने से गलियों में पानी भर रहा है। सीवर का पानी पेयजल में मिलकर आ रहा है। निगम के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन ने आश्वासन देकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हनुमान नगर में नगर निगम की ओर से ट्यूबवेल व जाजल रेनीवेल से पानी की आपूर्ति की जाती है। ट्यूबवेल से आपूर्ति होने वाले दूषित पानी से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में काफी समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है जिससे गली में पानी भर रहा है। सफाई न होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सीवर ओवरफ्लो की वजह से अब पेयजल में भी दूषित पानी आ रहा है। दूषित पानी पीने की वजह से क्षेत्र के लोग बीमार हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते कॉलोनी के लोगों ने सड़क पर अवरोधक डालकर कामी रोड जाम करना पड़ा।
लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से पानी व सीवर के बिल भेज दिए जाते हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता राजीव जैन व निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी मौके पर पहुंचे। राजीव जैन ने लोगों को समझाकर शांत किया। साथ ही जल्द उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद क्षेत्र के लोग कामी रोड पर लगे जाम खोलने के लिए राजी हुए। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन


वर्जन
नगर निगम प्रशासन से बात करके सीवर लाइन की जांच कराई जा रही है। दो दिन से कर्मचारी सीवर लाइन की लीकेज ढूंढने में लगे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सीवर और दूषित पानी आपूर्ति की समस्या का समाधान हो जाएगा।-हरिप्रकाश सैनी, निगम पार्षद, वार्ड नंबर-1।

वर्जन
सीवर ओवरफ्लो व दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायत मिलने के बाद दो दिन से निगम के कर्मचारी हनुमान नगर में लाइनों की जांच कर रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।-सूर्या धनखड़, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें